x

IMF ने 2019 के लिए भारत की GDP को घटाया, दुनिया की 70% अर्थव्यवस्था रहेगी धीमी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने भारतीय अर्थव्यवस्था (GDP) में बढ़त के अनुमान को वित्त-वर्ष 2019-20 के लिए घटा दिया है। IMF के मुताबिक 2019-20 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3% रहेगी, जो 2020-21 में बढ़कर 7.5% होगी। हालांकि, IMF ने भारत निवेश में सुधार और उपभोग बढ़ने से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने की बात कही। IMF के मुताबिक 2019 में दुनिया की 70% अर्थव्यवस्था सुस्त रहेगी।