देश में कल मिले 13,823 नए मामले, दुनिया में अब तक 9,66,25,755 संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पिछले 24 घंटे में भारत में 13,823 नए मरीज मिले। इस दौरान कुल 162 मौतें भी हुईं। भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 1,05,95,660 हुई। भारत में वायरस से 1,52,718 मौतें हुईं और 1,02,45,741 लोग वायरस को हराकर घर लौटे। भारत में अब तक कुल 18,85,66,947 कोरोना सैंपल टेस्ट हुए। जिनमें से कल 7,64,120 टेस्ट हुए। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,66,25,755 पर पहुंची और कुल मृतक 20,65,698 हुए।