x

मृत्यु दर और एक्टिव केस में गिरावट, रिकवरी रेट 82% हुई

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

देश में कोरोना के खिलाफ मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दिख रही है। फिलहाल मृत्यु दर गिरकर 1.58% हुई। एक्टिव केस रेट भी घटकर 17% हुआ। फिलहाल कोरोना के खिलाफ ठीक होने की दर बढ़कर 82% हुई। दूसरी तरफ महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 12 लाख मामले और 33 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं।