x

देश में सक्रिय मामलों की संख्या 6 लाख से नीचे, सामने आए 50,357 नए कोरोना मामले

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छह लाख से नीचे बनी हुई है। देश में पिछले 24 घंटे में 50,357 नए कोरोना मामले सामने आए। इस दौरान 577 लोगों की मौत हुई। संक्रमितों की कुल संख्या 84,62,081 हुई। संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 78,19,887 हुई। पिछले 24 घंटे में 53,920 ठीक हुए। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,16,632 है। देश में अब तक कुल 1,25,562 लोगों की मौत हुई।