x

देश में बीते दिन मिले 37,975 नए मामले, 480 मरीजों की हुई मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

केंद्रीय स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 37,975 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 480 मरीजों ने कोरोना के चलते दम तोड़ा। 91,77,841 लोग अब तक संक्रमित हुए। संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 86,04,955 है। पिछले 24 घंटे में 42,314 मरीज ठीक हुए। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,38,667 है। कोरोना से देश में अब तक कुल 1,34,218 मौत हुईं।