x

भारत में कल मिले 16,946 नए कोरोना मरीज, दुनियाभर में कुल 9,27,78,515 संक्रमित

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पिछले 24 घंटे में भारत में 16,946 नए मरीज मिले। इस दौरान कुल 198 मौतें भी हुईं। भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 1,05,12,093 हुई। भारत में वायरस से 1,51,727 मौतें हुईं और 1,01,46,763 लोग वायरस को हराकर घर लौटे। भारत में अब तक कुल 18,42,32,305 कोरोना सैंपल टेस्ट हुए। जिनमें से कल 7,43,191 टेस्ट हुए। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,27,78,515 पर पहुंची और कुल मृतक 19,86,898 हुए।