x

कोरोना के डर से नित्यानंद ने लगाया प्रतिबंध, अब कैलासा नहीं जा सकेंगे भारतीय

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

स्वामी नित्यानंद ने लोगों से अपने देश कैलासा नहीं आने को कहा। नित्यानंद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया कि भारत के साथ-साथ ब्राजील, यूरोपीय संघ और मलेशिया के लोगों को भी अभी यहां आना प्रतिबंधित है।रेप का आरोपी भगोड़ा और स्वयंभू स्वामी नित्यानंद ने 2019 में खुद का देश 'कैलासा' बसाने का दावा किया था। नित्यानंद यहां आने वाले यात्रियों को मुफ्त वीजा भी मुहैया कराता है।