भिवंडी के वृद्धाश्रम में टीका लगवा चुके 67 लोग कोरोना पॉजिटिव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक वृद्धाश्रम में 67 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये हैं। भिवंडी के पढ़घा गांव में बनाए गए मातोश्री वृद्धाश्रम में 67 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें 62 बुज़ुर्ग, वृद्धाश्रम के पांच कर्मचारी और दो उनके परिवार के लोग है। 62 बुज़ुर्गों को वैक्सीन के दोनो डोज दिए जा चुके थे और वृद्धाश्रम के पांच कर्मचारियों के स्टाफ को भी दोनों डोज दिया जा चुका है।