x

Google पर अक्षय पता ढूंढ़कर रात में घर में घुसने लगा, फिर जो हुआ...

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Instagram@akshaykumar

अक्षय को लेकर फैंस की दीवानगी इस कदर है कि लोग उनसे मिलने के लिए नए-नए Ideas ढुंढ़ते हैं। लेकिन मुंबई पुलिस ने जबरदस्ती अक्षय कुमार के घर में घुसने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। हरियाणा का अंकित कुमार अपने फेवरेट हीरो से मिलने के लिए मुंबई पहुंचा था। अंकित ने गूगल पर अक्षय का पता ढूंढा और सोमवार रात 1:30 बजे अक्षय के घर में घुसने की कोशिश करने लगा। गार्ड की नजर उस पर पड़ी और उसे पकड़कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।