x

कार्डिएक अरेस्ट के चलते 69 वर्षीय बंगाली एक्टर संतू मुखोपाध्याय का निधन

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

बंगाली एक्टर संतू मुखोपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद उनके कोलकाता स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 69 साल के थे। उनकी मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है। मुखोपाध्याय लंबे समय से कार्सिनोमा से पीड़ित थे और उन्हें ब्लड शुगर-हाई ब्लड प्रेशर की वजह से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको 'संसार सिमांते' और 'भालोबासा भालोबासा' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है।