फिर खतरनाक अवतार में संजय दत्त, 'पानीपत' से फर्स्ट लुक आउट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@RelianceEnt
निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' का नया पोस्टर सामने आया। जिसमें संजय दत्त, अहमद शाह अब्दाली के रूप में दिखे। 'कांचा चीना' के बाद संजय दत्त का ये अगला खतरनाक रूप दर्शकों को दिखेगा। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। 'पानीपत' में संजय दत्त के अलावा अर्जुन कपूर, कृति सेनन, पद्मिनी कोल्हापुरी, जीनत अमान और मोहनीश बहल भी दिखेंगे। बता दें फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।