x

चेन्नई: दिग्गज निर्देशक जे महेंद्रन का निधन, रजनीकांत और कमल हासन ने दी श्रध्दांजलि

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ANI

दिग्गज निर्देशक जे महेंद्रन का चेन्नई में आज सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 79 साल थी। शाम 5 बजे जे महेंद्रन का अंतिम संस्कार होगा। महेंद्रन ने तमिल सिनेमा के लिए कई महत्वपूर्ण फिल्मों के लिए लेखन-निर्देशन का काम किया था। रजनीकांत के करियर को इन्होंने ही नया मुकाम दिया था। इस मौके पर रजनीकांत और कमल हासन ने जे महेंद्रन के पार्थिव शरीर पर श्रध्दा-सुमन अर्पित किए।