x

विवादित गुरु स्वामी नित्यानंद के आश्रम की 2 साधिका प्राणप्रिया और तत्वप्रिया गिरफ्तार

jyoti ojha

News Editor
Image Credit: shortpedia

अहमदाबाद पुलिस ने आज बुधवार को विवादित गुरु स्वामी नित्यानंद आश्रम के मामले में आश्रम की दो संचालिका साधिका प्राणप्रिया और तत्वप्रिया को गिरफ्तार कर लिया है| नित्यानंद के आश्रम से एक दिन पहले बचाई गई 2 बच्चियों के पुलिस को दिए बयान के बाद यह गिरफ्तारी की गई है| दोनों बच्चियों ने अपने बयान में कहा है कि दोनों ही साधिका उनके साथ मारपीट करती थीं और उन्हें डोनेशन के लिए टॉर्चर भी करती थी|