x

गुजरात की 20 वर्षीय नित्शा इजरायली सेना में भर्ती

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

गुजरात की 20 वर्षीय बेटी नित्शा मुलियाशा इजरायली सेना में भर्ती हुई। तेल अवीव में बसीं नित्शा इजरायली सेना में भर्ती होने वाली पहली गुजराती लड़की है। नित्शा दो साल में लेबनान, सीरिया, जॉर्डन और मिस्र सीमा पर भी तैनात रही है। नित्शा की छोटी बहन रिया ने भी आर्मी ज्वाइन की। उसकी ट्रेनिंग अभी जारी है। बता दें इजरायल में 18 साल की उम्र से ऊपर के सभी लोगों को सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य है।