x

मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में 26 नर्स और 3 डॉक्टर पॉजिटिव, महाराष्ट्र में आज मिले 33 संक्रमित

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

लॉकडाउन के 13वें दिन आज महाराष्ट्र में 33 नए संक्रमित मिले। यहां अबतक कुल 781 संक्रमित हुए। मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में 26 नर्स और 3 डॉक्टर पॉजिटिव मिले। 270 कर्मचारियों की जांच जारी है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा के लिए महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से गए 200 से ज्यादा छात्र फंसे हैं। नवी मुंबई पुलिस ने फिलीपींस के 10 नागरिकों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया है।