x

40 साल पुराने DNA सैम्पल से जंगली घोड़े की विलुप्त प्रजाति को दोबारा किया विकसित

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

वैज्ञानिकों ने पहली बार 40 साल पुराने DNA से प्रजेवाल्स्की प्रजाति का घोड़ा तैयार किया है। यह जंगली घोड़े की आखिरी प्रजाति है। कर्ट नाम के घोड़े का जन्म सरोगेसी की मदद से 6 अगस्त को टेक्सास के टिम्बर क्रीक वेटरनरी में हुआ। बता दें प्रजेवाल्स्की विलुप्तप्राय प्रजाति है। कर्ट के पूर्वज कूपरोवॉयस का डीएनए सैम्पल 1980 में सुरक्षित रखा गया था। दुनियाभर में इस प्रजाति के 2,000 से भी कम घोड़े हैं।