x

लॉकडाउन के चलते 5 लोगों की मौजूदगी में हुई शादी, सभी ने पहनें मास्क-ग्लव्स

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

लॉकडाउन के बीच जोधपुर में हुई एक शादी में दूल्हे और दुल्हन सहित मात्र 5 लोग शामिल हुए। इस दौरान सभी ने मुंह पर मास्क लगाने के साथ ही हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। शादी में दूल्हा सिर्फ दो बाराती लेकर पहुंचा। वहीं वधु पक्ष के तीन लोगों की मौजूदगी में यह शादी हुई। हालांकि दुल्हन की विदाई रोक दी गई। लॉकडाउन खत्म होने के बाद दुल्हन की विदाई होगी।