x

अमेरिकी ने दिए 78 लाख रुपये, फिर किया पाकिस्तान के राष्ट्रीय पशु मारखोर का शिकार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Wikipedia

पाकिस्तान में शिकार प्रतियोगिता में एक अमेरिकी शिकारी ब्रिआन हार्लन ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय पशु मारखोर को मार डाला। इसके लिए अमेरिकी नागरिक ने पहले करीब 78 लाख रु. देकर शिकार का परमिट लिया था। मारखोर पाकिस्तान में वन्यजीव की एक दुर्लभ प्रजाति है। ये बकरी की एक विशेष जंगली प्रजाति है, जिसे इसके लंबे बालों और घुमावदार सींगों के लिए पहचाना जाता है। विदेशियों को हर सीजन में 12 बकरियों के शिकार के लिए लाइसेंस दिया जाता है।