x

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 52,263 मामले, महाराष्ट्र-त्रिपुरा में बढ़ा लॉकडाउन

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 52,263 नए संक्रमित मामले हुए। अबतक कुल 15,84,384 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 35 हजार पार हो चुका है। देश में अबतक 10 लाख 6 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। 5 लाख 8 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर महाराष्ट्र में 31 और त्रिपुरा में 4 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।