x

दिल्ली में 15 लाख से ज्यादा महिलाएं शराब की चपेट में, सर्वे में खुलासा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दिल्ली में महिलाओं के बीच शराब पीने का चलन बढ़ रहा है। इसका खुलासा 'कम्यूनिटी अगेन्स्ट ड्रंकेन ड्राइविंग' ने 18 से 70 साल की 5 हजार महिलाओं के बीच सर्वे के द्वारा किया। भारत में पहले ही शराब का सेवन करने वालों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक 2010 से 2017 के बीच भारत में शराब का सेवन 38% बढ़ा। सर्वे के मुताबिक दिल्ली में 15 लाख महिलाएं शराब पीती हैं।