x

आज रात से 40 साल के जलप्रवास पर चले जाएंगे भगवान वरदराज, अब 2059 में निकलेगी प्रतिमा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

तमिलनाडु के कांचीपुरम में आनंद सरस सरोवर से अत्ति वरदराज की प्रतिमा हर 40 साल में एक बार 48 दिन के लिए निकाली जाती है। भगवान वरदराज आज रात से 40 साल के जलवास पर चले जाएंगे, अब 2059 में प्रतिमा निकाली जाएगी। अंजीर की लकड़ी से बनी ये प्रतिमा 9 फीट ऊंची है। कांची में पिछले डेढ़ महीने में 90 लाख लोगों ने इसके दर्शन किए। पिछली सदी में सिर्फ दो बार 1939 और 1979 में प्रतिमा निकाली गई।