x

अंटार्कटिका की आइस शीट के नीचे तैरने वाले दुनिया के पहले एथलीट बनें ब्रिटेन के 'लेविस प्यूघ'

Gaurav Kumar

News Editor
Image Credit: Shortpedia

ब्रिटेन निवासी 50 वर्षीय 'लेविस प्यूघ' 10 मिनट तक अंटार्कटिका की आइस शीट के नीचे तैरने वाले दुनिया के पहले इंसान बने हैं। लेविस ने बताया कि लोगों का ध्यान जलवायु परिवर्तन की तरफ आकर्षित करने के लिए उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे लोग खूब पसंद कर रहें हैं। लेविस का अगला प्रयास सुप्रा-ग्लेशियल झील को तैर कर पार करना है।