x

भौतिक विज्ञानी प्रो. जॉन मल्लार्ड का निधन, एमआरआई स्कैन तकनीक की थी विकसित

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

एमआरआई स्कैन तकनीक को विकसित करने वाले ब्रिटिश चिकित्सा भौतिक विज्ञानी प्रो. जॉन मल्लार्ड का निधन हुआ। 94 वर्ष की उम्र में उनके निधन की जानकारी एबरडीन विश्वविद्यालय ने दी। मल्लार्ड ने शरीर को स्कैन कर रोगों का पता लगाने वाली एमआरआई तकनीक को विकसित करने वाली टीम का नेतृत्व किया था। एमआरआई दुनिया की पहली ऐसी तकनीक है, जिससे पूरे शरीर को एक बार में स्कैन कर सकते हैं।