x

कैबिनेट ने दी 30 लाख सरकारी कर्मचारियों के दिवाली बोनस को मंजूरी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

मोदी कैबिनेट ने 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को 3,737 करोड़ रुपये का दिवाली बोनस देने का फैसला किया। साथ ही 2019-20 के लिए प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस और नॉन-प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस को भी मंजूरी दी। बकौल प्रकाश जावड़ेकर, बोनस की एकमुश्त राशि डीबीटी से कर्मचारियों के खातों में भेजी जाएगी। दशहरा या दुर्गा पूजा से पहले ही 30 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 3,737 करोड़ रुपए का बोनस मिलेगा।