x

पुराने ऑर्बिटर के जरिए अब 2022 में चंद्रयान-3 का होगा प्रक्षेपण

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

चंद्रयान-3 अगले साल के आखिर तक लॉन्च होगा। इसरो प्रमुख के सिवन के मुताबिक, लॉकडाउन के चलते चंद्रयान-3 और मिशन गगनयान समेत कई अन्य परियोजनाओं की शुरुआत में देरी हुई। चंद्रयान-3 बहुत कुछ चंद्रयान-2 जैसा ही होगा, मगर इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा। जो ऑर्बिटर चंद्रयान-2 में था, वहीं इसमें इस्तेमाल होगा। इस पर काम जारी है। इसके लिए एक प्रणाली विकसित हो रही है। ये 2022 में लॉन्च किया जाएगा।