x

कर्ज देकर दूसरे देशों में सैन्य ठिकाने बना रहा चीन, अब कंबोडिया से गुप्त समझौता

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

विस्तारवादी नीति से ग्रसित चीन ने अब कंबोडिया में विस्तार करने का चिर-परिचित तरीका अपनाया। चीन कर्ज देकर दूसरे देशों में अपने सैन्य ठिकाने बनाता आया है। अब कंबोडिया में भी चीन ने यही तरीका अपनाया है। चीनी कंपनी तियानजिन ने 3.8 अरब डॉलर लगाकर दारा सकोर को 99 सालों के लिए लीज पर लिया। समझौते के तहत चीन कंबोडिया के समुद्री सैन्य ठिकाने का 40 सालों तक इस्तेमाल करेगा।