'हैरी पॉटर' लिखने के बाद 10वीं फेल युवक पर उपन्यास लिखने जा रही हैं 'जेके रोलिंग '
Deeksha Mishra
News EditorImage Credit: shortpedia
हैरी पॉटर जैसा उपन्यास लिखने वाली ब्रिटिश लेखिका जेके रोलिंग अब अपना अगला उपन्यास बंगाल के युवक नेत्रप्रसाद शर्मा पर लिखने जा रही हैं। रोलिंग ने नेत्रप्रसाद को 272 पेजों का ड्राफ्ट भेजा है और जुलाई माह में नेत्रप्रसाद रोलिंग से मिलने कैलिफोर्निया जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, नेत्रप्रसाद 10वीं भी पास नहीं है लेकिन उन्हें रिजर्व फॉरेस्ट के वन्यजीवों के बारे में कमाल की जानकारी है।