x

ठंड ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड, 1997 में पड़ी थी ऐसी हाड़ कपा देने वाली ठंड

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

कल दिल्ली में ठंड ने 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। कल अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 12.2 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले 28 दिसंबर, 1997 को अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के अलावा कई और राज्यों में भी बर्फ गिरी। राजस्थान के माउंट आबू में बर्फ गिरती दिखी।