x

देश में बीते 24 घंटे में मिले 13,788 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,05,71,773 हुई

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पिछले 24 घंटे में भारत में 13,788 नए मरीज मिले। इस दौरान कुल 145 मौतें भी हुईं। भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 1,05,71,773 हुई। भारत में वायरस से 1,52,419 मौतें हुईं और 1,02,11,342 लोग वायरस को हराकर घर लौटे। भारत में अब तक कुल 18,70,93,036 कोरोना सैंपल टेस्ट हुए। जिनमें से कल 5,48,168 टेस्ट हुए। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,54,84,666 पर पहुंची और कुल मृतक 20,39,695 हुए।