डॉक्टर ने की खुदकुशी, AAP विधायक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिल्ली के दुर्गा विहार इलाके में एक डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। मामले में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने देवली से AAP विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। सुसाइड नोट के हिसाब से डॉक्टर को स्थानीय विधायक की ओर से लगातार परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।