महाराष्ट्र के रत्नागिरी में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 4 मरे, 1 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nbt
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी फैक्ट्री के अंदर 40 से 50 लोगों के फंसे होने की जानकारी है। धमाका इंडस्ट्रियल इलाके में केमिकल फैक्ट्री के बॉयलर में हुआ। हादसे में घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सुबह दो धमाके हुए।