x

महिला प्रदर्शनकारी एक्टिव, सीलमपुर को मौजपुर और यमुना विहार से जोड़ने वाली सड़क बंद

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ANI

आज सुबह से ही जाफराबाद की महिला प्रदर्शनकारी फिर एक्टिव हुईं। CAA के खिलाफ आधी रात को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर बुर्का पहने पहुंची 500 से अधिक महिला प्रदर्शनकारियों ने सीलमपुर रेड लाइट से जाफराबाद मेट्रो स्टेशन तक रास्ता ब्लॉक किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कैंडल जलाकर CAA के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने रोड नंबर-66 जाम कर रखा है, ये सड़क सीलमपुर को मौजपुर और यमुना विहार से जोड़ती है।