x

वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए राजस्थान में फरवरी 2021 तक 'रेड अलर्ट' घोषित

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए राजस्थान में फरवरी 2021 तक 'रेड अलर्ट' की घोषणा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय उद्यान, टाईगर रिजर्व, वन्य जीव अभयारण्य और समस्त वन क्षेत्रों में शिकारियों की तलाश के लिए अभियान चलेगा। आवश्यकता पर स्थानीय प्रशासन की मदद से शिकारियों की गिरफ्तारी की जाएगी। संरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधि को रोकने के लिए सघन गश्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।