x

13 सालों से बीमारी की शिकार लड़की ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, करा दो इलाज या देदो इच्छा मृत्यु

jyoti ojha

News Editor
Image Credit: shortpedia

ओडिशा में रहने वाली एक आदिवासी लड़की ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखकर अपनी जिंदगी खत्म करने की अनुमति मांगी है| चंपा कालाकुरा नाम की यह लड़की नक्सल प्रभावित जिले मलकानगिरी के सारीगुडा गांव की रहने वाली है और एक अज्ञात बीमारी के कारण चंपा 13 सालों से बिस्तर पर है| चंपा ने पत्र में लिखा है कि या तो उसे इलाज में मदद दी जाए या फिर इच्छामृत्यु की इजाजत दे दी जाए|