x

खतरनाक! हर साल 52 हजार माइक्रोप्लास्टिक कण निगल रहे इंसान

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

साल-दर-साल प्लास्टिक प्रदूषण पानी, भोजन और हवा को दूषित कर रहा है। हालिया सर्वे के मुताबिक एक साल में 52 हजार से ज्यादा प्लास्टिक के माइक्रो कण खाने-पानी और सांस के जरिए इंसान के अंदर जा रहे हैं। प्लास्टिक प्रदूषण इतना खतरनाक हैं कि इसके माइक्रो कणों को सामान्य आंखों से देखा भी नहीं जा सकता। माइक्रोप्लास्टिक, प्लास्टिक के महीन कण होते हैं, जो सिंथेटिक कपड़ों, टायर और कॉन्टैक्ट लेंस आदि से टूटकर बनते हैं।