x

अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके, 4.9 तीव्रता, अंडमान रहा भूकंप का केंद्र

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 03:49 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसके कारण किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इसका केंद्र अंडमान द्वीप है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में आता है। इससे पहले निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 दर्ज हुई थी।