x

डेजर्ट नाइट-21 में गरजेगा राफेल, आज से जोधपुर में होगा भारत-फ्रांस का युद्धाभ्यास

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

आज से जोधपुर में भारत और फ्रांस के संयुक्त युद्धाभ्यास होगा। जिसे डेजर्ट नाइट-21 नाम दिया गया है। युद्धाभ्यास में पहली बार भारत की ओर से राफेल अपना जौहर दिखाएगा। युद्धाभ्यास जोधपुर एयरबेस पर पांच दिनों तक चलेगा। फ्रांस के 175 वायु सैनिकों का दल राफेल समेत अन्य लड़ाकू विमानों के साथ आज ही जोधपुर पहुंचा है। इससे पहले 2014 में भारतीय और फ्रांसीसी वायुसेना बीच संयुक्त युद्धाभ्यास हुआ था।