x

भारत की इस झील का रहस्य जानने में जुटा है NASA

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: Shortpedia

हालिया भारत के महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में स्थित लोनार झील अब नासा के लिए शोध का विषय बन गई है। दरअसल यह झील 5 लाख 70 हजार साल पुरानी है और उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने पर यह झील बनी थी। वहीं कुछ साल पहले वैज्ञानिकों ने इस लेक को बेसाल्टिक चट्टानों से बनी बताया था। साथ ही दावा किया था कि इस तरह की झील मंगल ग्रह की सतह पर पाई जाती है।