x

दिल्ली की जामा मस्जिद फिर खुली, फतेहपुरी मस्जिद से भी पाबंदी हटी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ANI

दिल्ली की जामा मस्जिद आज से आम लोगों के लिए फिर से खुली। मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि मस्जिद सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी और यहां सामाजिक दूरी का पालन होगा। इसके अलावा फतेहपुरी मस्जिद में कोरोना के मद्देनज़र आम लोगों पर जो पाबंदी लगी थी। वो अब हट गई। हालांकि इस दौरान सरकारी गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है।