x

इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ से अबतक 30 लोगों की मौत

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ से हालात और खराब होते जा रहे हैं। इस आपदा में मरने वालों की संख्या 30 के करीब पहुंच गई है। वहीं राहत एवं बचाव दल 30,000 लोगों को अब तक सुरक्षित स्थान पर पहुंचा चुके हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते यहां हालात गंभीर ही बने हुए हैं। इससे पहले साल 2007 में आई बाढ़ से 45 लोगों की मौत हो गई थी।