x

5 सालों में गायों की संख्या में हुई 18% की वृद्धि, गधों में हुई 61% की गिरावट

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: shortpedia

बुधवार को केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय द्वारा जारी 20वीं पशुगणना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई कि बीते 5 सालों में देश में गायों की संख्या में 18% की वृद्धि हुई है और गधों की संख्या में 61% की गिरावट हुई है. वहीं आंकड़ों से पता चला कि भारत की पशुधन आबादी 2012 की तुलना में 4.6% से बढ़कर 53 करोड़ हो गई है. राज्यों में पश्चिम बंगाल में पशुधन संख्या में सर्वाधिक 23.32% की वृद्धि हुई है.