महाराष्ट्र: CM फडऩवीस ने मुंबई में रखी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की आधारशिला
Kapil Chauhan
News EditorImage Credit: Twitter@ANI
आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम में एक साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की आधारशिला रखी। गौरतलब है कि साइबर क्राइम आज पूरे विश्व के लिए एक खतरा बन गया है। इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव के कारण इससे दूर रह पाना आज संभव ही नहीं है, ऐसी स्थिति में साइबर क्राइम से बचने के लिए सतर्कता सबसे जरूरी है। दूसरी ओर फडणवीस सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला भी किया।