महाराष्ट्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 की मौत, 40 घायल
Kapil Chauhan
News EditorImage Credit: Twitter
महाराष्ट्र के धुले में एक केमिकल फैक्ट्री में सिलिंडर फटने से 8 लोगों की मौत हुई और करीब 40 लोग घायल हुए। घटना के समय केमिकल फैक्ट्री में कम से कम 100 लोग काम कर रहे थे। घटना सुबह पौने 10 बजे घटी। घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं अबतक 8 लोगों के शव निकाले गए। ये विस्फोट इतना भीषण था कि काफी दूर तक उसकी आवाज सुनी गई।