x

महबूबा का विवादित बयान, बोलीं जब तक हमें अपना झंडा नहीं मिलेगा, नहीं फहराएंगे तिरंगा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने हाथ में जम्मू-कश्मीर का झंडा दिखाते हुए कहा, 'मेरा झंडा ये है। जब ये झंडा वापस आएगा तब हम तिरंगा भी फहराएंगे। जब तक हमें अपना झंडा वापस नहीं मिलता तब तक हम कोई झंडा नहीं फहराएंगे। हमारा झंडा ही तिरंगे के साथ हमारे संबंध को स्थापित करता है'।