x

गूगल प्ले स्टोर पर वापस हुआ Mitron ऐप, पॉलिसी उल्लंघन का लगा था आरोप

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

टिकटॉक का क्लोन कहे जाने वाले मित्रों ऐप की गूगल प्ले स्टोर पर एक बार फिर वापसी हो गई है। पॉलिसी उल्लंघन के चलते गूगल ने इसे प्ले स्टोर से सप्ताह के प्रारंभ में हटा दिया गया था। गूगल ने ऐप पर अपनी 'स्पैम और न्यूनतम कार्यक्षमता' पॉलिसी के उल्लंघन का आरोप लगाया था। बता दें हटाए जाने से पहले मित्रों ऐप 50 लाख डाउनलोड को पार कर चुका था।