x

#MeToo विवादों में फंसे अकबर ने कराया प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: The Wire

#MeToo के आरोपों में फंसे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने एक महिला पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा किया है। एमजे अकबर ने दिल्‍ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। बता दें कि मानहानि में IPC की धारा 499, 500 के तहत 2 साल तक की सजा का प्रावधान है. एमजे अकबर बीते रविवार को ही नाइजीरिया से भारत लौटे हैं। भारत लौटने के बाद उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत करार दिया है।