x

देश के सभी थानों में बनेंगी महिला डेस्क, निर्भया फंड से 100 करोड़ होंगे रिलीज़

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

महिला सुरक्षा को लेकर देशभर में मचे कोहराम के बीच सरकार ने देश के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाने का फैसला किया है। इसके लिए राज्यों को निर्भया फंड से 100 करोड़ रुपये दिये जाएंगे। महिला हेल्प डेस्क में महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति के साथ वकीलों, मनोचिकित्सकों और एनजीओ की सूची भी होगी। ताकि महिला को किसी तरह की कानूनी व अन्य सहायता के लिए भटकना ना पड़े।