x

सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के शिकार हुए 6 जवान, 35 सालों में 900 से अधिक हो चुके हैं शहीद

jyoti ojha

News Editor
Image Credit: Shortpedia

सियाचिन ग्लेशियर में भारी हिमस्खलन में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी के आठ जवान व पोर्टर लापता हो गए जिसमें से छह की मौत की पुष्टि सेना द्वारा की जा चुकी है| युद्ध के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन या प्रतिकूल मौसम की वजह से हर महीने औसतन दो जवानों की मौत हो जाती है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1984 से लेकर अब तक 900 से अधिक जवान वहां शहीद हो चुके हैं।