x

मुंबई से गुजर रहा है वायु चक्रवात, 135 Kmph. स्पीड, अलर्ट पर नेवी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारत के पूर्वी हिस्से ने हाल ही में चक्रवात फानी का सामना किया, लेकिन अबकी बार पश्चिमी हिस्से पर खतरा है। चक्रवात वायु बुधवार देर रात या गुरुवार सुबह गुजरात के तटीय इलाकों से 140-150 Kmph. की रफ्तार से टकरा सकता है। चक्रवात वायु अभी मुंबई कोस्ट के पास से गुजर रहा है। इसकी वजह से भारी बारिश हो सकती है। मुंबई मौसम विभाग की मानें ये अभी मुंबई कोस्ट से 300 KM. दूर है।