x

दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का निधन, शाम 6 बजे निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@DDNewsLive

दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का आज दोपहर दो बजे निधन हुआ। वो कैंसर से पीड़ित थीं। उन्होंने 1995 में दूरदर्शन से शुरुआत की थी। नीलम हालिया ब्रांको निमोनिया से पीड़ित थी। नोएडा में उनका इलाज चल रहा था। 50 वर्षीय नीलम शर्मा का पार्थिव शरीर नोएडा स्थित आवास पर है। आज शाम 6 बजे निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा। मार्च 2019 में उन्हें 'नारी शक्ति सम्मान' मिला। उन्होंने 'तेजस्विनी' और 'बड़ी चर्चा' जैसे कार्यक्रम किए थे।